1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. हमारी सरकार की सभी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से प्रेरित हैं: जेपी नड्डा

हमारी सरकार की सभी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से प्रेरित हैं: जेपी नड्डा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश की प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया। उस दौरान उन्होंने कहा कि हम जो लोग भी बीजेपी में आए हैं, वो सभी खुशनसीब हैं। जम्मू कश्मीर से लेकर नीचे तक सभी राजनीतिक दल परिवारवाद वाली पार्टियां हैं। लेकिन भाजपा में पार्टी ही परिवार है। कोई दूसरी पार्टी में 18 करोड़ सदस्य बनाने की ताकत ही नहीं है।

जेपी नड्डा ने कहा हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उस सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को हमको आगे बढ़ाना है। वो हमारा उद्देश्य है जिसके साथ हम जुड़े हैं। हमारी सरकार की सभी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से प्रेरित हैं। यही हमारा आर्थिक मॉडल रहा है।

उन्होंने कहा कोरोना महामारी के दौरान जब सभी राजनीतिक पार्टियां लॉकडाउन हो गई थीं, उस समय भाजपा कार्यकर्ता सेवाभाव में लगे रहें। 25 करोड़ गरीबों, असहायों को फूड पैकेट्स बांटे गए, लगभग 6 करोड़ लोगों को महीने भर का राशन वितरित किया गया।

नड्डा ने अपने सम्बोधन में कहा भाजपा का संस्कार केंद्र होता है कार्यालय, इसलिए हर जिले में कार्यालय बनें इस बात को लेकर हम चले हैं। हिमाचल में कई जिलों में नए कार्यालयों का शिलान्यास हो चुका है।

उन्होंने कहा हम वोकल फॉल लोकल को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हिमाचल के लॉकल उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। हमें भी हर जिले में अपने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा भारत में 82 लाख से अधिक कोरोना टीकाकरण हो गया है। मेक इन इंडिया कोविड वैक्सीन को दुनिया भर के सभी देश खरीदना चाह रहे हैं। भारत 16 देशों को कोरोना वैक्सीन भेज रहा है। आदरणीय अटल जी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था। ऐसा ही नरेन्द्र मोदी जी ने भी किया। उन्होंने बिना मांगे हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा लौटाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...