1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ – डॉक्टर की हत्या से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, मौके पर पहुँची फ़ॉरेंसिक टीम व आलाधिकारी

अलीगढ़ – डॉक्टर की हत्या से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, मौके पर पहुँची फ़ॉरेंसिक टीम व आलाधिकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़ – डॉक्टर की हत्या से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, मौके पर पहुँची फ़ॉरेंसिक टीम व आलाधिकारी

अलीगढ़ में डॉक्टर की हत्या से गाँव मूसेपुर में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने डॉक्टर को गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया। कल रात फोन आने पर घर से निकले डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दिया गया।

जिसके बाद शव रोड पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ये पूरी घटना थाना लोधा इलाके के गाँव मूसेपुर की है ।

बता दें कि अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के गांव मूसेपुर निवासी करीब 35 वर्षीय डॉ. बसंत कुमार क्षेत्र में पशुओं के डॉक्टर थे। सोमवार रात को अज्ञात व्यक्ति के फोन आने पर घर से निकले मगर रात वापस नहीं लौटे।

 

मंगलवार की सुबह गांव के दूधिया ने सूचना दी कि जिरोली डोर रोड पर डॉक्टर का गोली लगा शव पड़ा हुआ है और बाइक भी पास में ही खड़ी है।

घटना की सूचना पर एसपी सिटी इलाका पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के मुताविक एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में जांच चल रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...