1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ : 10 लाख रुपए की गोल्ड चोरी के मामले में सीमा विवाद में उलझी पुलिस

अलीगढ़ : 10 लाख रुपए की गोल्ड चोरी के मामले में सीमा विवाद में उलझी पुलिस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़ : 10 लाख रुपए की गोल्ड चोरी के मामले में सीमा विवाद में उलझी पुलिस

अलीगढ़: 12 तारीख को हाथरस का एक परिवार शादी समारोह में भाग लेने के लिए अलीगढ़ के लिए आया था। तभी शादी समारोह के बाद रोडवेज बस से परिवार हाथरस के लिए जा रहा था। कि इसी दौरान बस में बैठी एक बच्ची को भूख लगने लगी तो बैग की जेब में रखा खाना महिला तलाशने लगी देखा तो ज्वेलरी से भरा हुआ रखा बॉक्स गायब था।

इसी दौरान महिला के हाथ पैर फूल गए और तत्काल सूचना बराबर में बैठे पति को दी, पति ने एक आरोपी को पकड़ लिया और आरोपी धक्का देकर मौके से भाग गया। तत्काल महिला चौकी इंचार्ज रोड़ में बस स्टैंड के पास पहुंची, उन्होंने थाना सासनी गेट की घटना का हवाला देते हुए महिला को टहला दिया।

 

 

अब लगातार सासनी गेट और गांधी पार्क के महिला चक्कर लगा रही है, कहीं से भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तो आज पीड़ित महिला परिवार के साथ एसएसपी मुनिराज जीके कार्यालय पहुंची, एसएससी की अनुपस्थिति में महिला की एसपी क्राइम डॉ अरविंद कुमार से मुलाकात हुई, एसपी क्राइम ने थानाध्यक्ष सासनी गेट को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।अब देखने वाली बात यह है कि चोरों की गिरफ्तारी गोल्ड की बरामदगी पुलिस कब तक कर पाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...