1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़: थाना देहली गेट क्षेत्र के सराय मियां स्थित एक घर में गैस सिलेंडर फटा

अलीगढ़: थाना देहली गेट क्षेत्र के सराय मियां स्थित एक घर में गैस सिलेंडर फटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़: थाना देहली गेट क्षेत्र के सराय मियां स्थित एक घर में गैस सिलेंडर फटा

अलीगढ़: थाना देहली गेट क्षेत्र के सराय मियां स्थित एक घर में गैस सिलेंडर फटा

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। थाना देहली गेट क्षेत्र के सराय मियां स्थित एक घर में गैस सिलेंडर फट गया।

धमाके में बिल्डिंग का हिस्सा धराशायी हो गया। मलबे में दबकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू जारी है। धमाके में आसपास के कई घर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

अलीगढ़ के दिल्ली गेट के पास स्थित खटीकान इलाके में सराय मियां स्थित घर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ है।

धमाके में घर के परखच्चे उड़ गए, जबकि आसपास के गई घरों को नुकसान पहुंचा है। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। कई लोग घायल हैं।

सूचना पर पंहुची थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस प्रशासन बचाव अभियान में लगा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...