कोरोना वायरस संक्रमण का शुक्रवार को कोई नया मरीज नहीं मिला, लेकिन जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित एटा की किशोरी ने दम तोड़ दिया।बतादें कि, मेडिकल कॉलेज के ही डॉक्टर सहित आठ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें से चार मेडिकल कॉलेज व चार हरदुआगंज कोरोना अस्पताल में भर्ती हैं।
मेडिकल कॉलेज से 66 से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट की जारी
मेडिकल कॉलेज से 66 से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट जारी की गईं। सभी निगेटिव पाई गईं। मेडिकल कॉलेज में भर्ती जयगंज की गर्भवती महिला, जंगलगढ़ी स्थित अस्पताल की महिला चिकित्सक व एक अन्य मरीज की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जिले में कुल 36 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है। एक ठीक होकर घर जा चुका है।