अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन संचय अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस दान अभियान को लेकर चाहे आम आदमी हो या खास सब अपनी अपनी क्षमता के अनुसार दान कर रहे है।
देश के कई नेता, राजनेता भी इस अभियान में हिस्सा लेकर अपनी इच्छा अनुसार दान कर चुके है। आप को बता दे कि इस अभियान की शुरआत देश के राष्ट्पति रामनाथ कोविंद ने की थी। और अब इसमें बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी अपना योगदान दे रहें हैं। सुपरस्टा र अक्षय कुमार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो के ज़रिये शेयर कर दी है।
आपको बता दें, खिलाडी कुमार ने ट्विटर पर 1 मिनट 50 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वह भी इस अभियान में जुड़ गए हैं। इस वीडियो के कैप्शकन में उन्होंयने लिखा, ‘बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है… अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम।’
बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है…अब योगदान की बारी हमारी है l मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे l जय सियाराम 🙏🏻 pic.twitter.com/5SvzgfBVCf
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 17, 2021
इसके साथ ही वीडियो में अक्षय कुमार अपनी बेटी को राम सेतु की कहानी सुनाने की बात बताते हुए कहते हैं, ‘कल रात मैं अपनी बेटी को एक कहानी सुना रहा था। आप सुनेंगे… तो जी ऐसा था कि एक तरफ वानरों की सेना थी और दूसरी तरफ थी लंका और दोनों के बीच में महासमंदर। अब वानर सेना बड़े-बड़े पत्थकर उठाकर समंदर में डाल रही थी, राम सेतु का निर्माण कर सीता मैया को वापस जो लाना था।’
इतना ही नहीं, अक्षय कुमार ने प्रभु राम और गिलहरी का किस्साड भी सुनाया और कहा, ‘प्रभु श्रीराम किनारे पर खड़े सबकुछ देख रहे थे, तभी उनकी नजर पड़ी एक गिलहरी पर। गिलहरी जो थी, वो पानी पर जाती फिर किनारे पर आती, रेत में लोट जाती थी फिर राम सेतु के पत्थ रों की ओर फिर भागती, फिर से पानी में जाती, फिर रेत में, फिर पत्थ रों पर… रामजी को आश्चथर्य हुआ कि यह हो क्याी रहा है।
ऐक्टीर ने आगे कहा, ‘आज बारी हमारी है। अयोध्याी में हमारे श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। हम में से कुछ वानर बनें, कुछ गिलहरियां बनें और अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देकर ऐतिहासिक भव्यम राम मंदिर बनाने में साझेदार बनें। मैं खुद करता हूं शुरुआत, मुझे विश्वाास है कि आप भी मेरे साथ जुड़ेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस भव्यआ मंदिर से मर्यादा पुरुषोत्त म राम के जीवन और संदेश पर चलने की प्रेरणा मिलती रहे। जय श्री राम’
आप को बता दें, इस अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी। राष्ट्रपति ने पांच लाख रुपये का चैक चंदा ट्रस्ट को सौंपा। इस अभियान 14 जनवरी से 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके तहत पांच लाख से अधिक गांवों में रहने वाले 12 करोड़ से अधिक परिवारों से संपर्क किया जाएगा।
इस ही के साथ आप को बता दे कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि दी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने का अभियान शुरू किया गया है।
उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपये की राशि दान में दी। सीएम ने कहा, ”जीवन का सबसे सौभाग्य शाली दिन है। मानव जीवन सफल हो गया। राम मंदिर के लिए एक ईंट का योगदान परिवार को करने का मौका मिला। यह राम मंदिर असल में राष्ट्र मंदिर है।”
शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र प्रचार प्रमुख जगदीश, क्षेत्र कार्यवाहक शशिकांत दीक्षित, प्रांत प्रचारक युद्धवीर, केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद अशोक तिवारी, रवि देव, सह प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद अजय, प्रांत सह व्यवस्थापक नीरज मित्तल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए सभी से अपनी क्षमतानुसार दान देने की अपील की है।