1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बड़ा बयान कहा- मुख्यमंत्रियों के कामकाज की लिस्ट में उत्तर प्रदेश का नंबर दसवां

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बड़ा बयान कहा- मुख्यमंत्रियों के कामकाज की लिस्ट में उत्तर प्रदेश का नंबर दसवां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बड़ा बयान कहा- मुख्यमंत्रियों के कामकाज की लिस्ट में उत्तर प्रदेश का नंबर दसवां

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी के वादों और प्रशासन में सुशासन के दावों की पोल खुलने लगी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के वादों और प्रशासन में सुशासन के दावों की पोल खुलने लगी है।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के स्टार प्रचारक का तमगा भी फीका पड़ने लगा है। क्यूकि किसानों का बीजेपी से मोहभंग हो गया है उन्हें पूरा विश्वास हो चला है कि उनके साथ किए गए वादे कभी पूरे नहीं होंगे।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि किसान को फसल की लागत का ड्योढ़ा मूल्य नहीं मिला। एमएसपी और आय दुगनी करने के नारे थोथे सिद्ध हो चुके हैं। किसानों का भविष्य अंधेरी गुफा में कैद है।

उन्होंने आगे कहा अभी एक सर्वे से यह साबित हुआ है कि मुख्यमंत्रियों के कामकाज की लिस्ट में उत्तर प्रदेश का दसवां नम्बर भी नहीं है। इस सर्वे से स्पष्ट है कि भाजपा के मुख्यमंत्री अपनी जमीन खोते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी अब तक अपनी प्रशंसा में जो दावे करते रहे हैं उनकी कलई भी इस सर्वेक्षण से खुल जाती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा यह तो सभी जानते है कि बीजेपी सरकार में किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। उन्हें न तो धान का समर्थन मूल्य मिला है और नहीं समय से उसका भुगतान हुआ है। उसका धान 900 से 1100 सौ रूपए में बिक गया है। गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान नहीं मिला है।

अखिलेश ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए आगे कहा किसान से वादा किया गया था कि उसे फसल की लागत का ड्योढ़ा मूल्य दिलाया जाएगा और उसकी आय दुगनी की जाएगी। इसमें एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। फसल बीमा में किसान को नहीं बल्कि बीमा कम्पनियों को फायदा हुआ है। ज्यादातर जगह धान केन्द्र खुले नहीं, इन केन्द्रों में किसान को अपमानित किया गया।

उन्होंने अपने आरोप में आगे कहा बीजेपी सरकार लक्ष्य से ज्यादा धान खरीद का दावा करती है जबकि वास्तविकता में 6 प्रतिशत ही धान खरीद किसानों से हुई है, 94 प्रतिशत धान खरीद बिचैलियों से की गई है। यानी उत्पादन का कुल 6 प्रतिशत एमएसपी से खरीदा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा किसानों को झूठे आंकड़ों से ही बहकाया जा रहा है। किसानों के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए भाजपा तांडव पर तांडव करा रही है। किसानों को आतंकवादी बताया जा रहा है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के हित में तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। इन कानूनों से खेती को नुकसान होगा। किसान को न तो कोई लाभ होगा, नहीं उसकी अािर्थक स्थिति में बदलाव आएगा। बीजेपी के कारण किसानों के खेत पर खतरा मंडरा रहा है। सरकार को किसानों की जिम्मेदारी लेनी होगी। किसान को बाजार के भरोसे पर नहीं छोड़ा जा सकता है।

अपनी बात आगे जारी रखते हुए अखिलेश यदा बोले इस बीजेपी सरकार ने चार साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसे वह अपना बता सके। अखबारी विज्ञापनों और सरकारी प्रचार में अपनी उपलिब्धयां गिनाने वाली बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री जी अब किसानों और जनता की निगाहों में गिर चुके हैं। इसलिए बीजेपी सरकार को हटाने का सभी ने मन बना लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...