1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अखिलेश यादव ने 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महिला घेरा’ आंदोलन की घोषणा की

अखिलेश यादव ने 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महिला घेरा’ आंदोलन की घोषणा की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश यादव ने 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महिला घेरा’ आंदोलन की घोषणा की

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश व्यापी ‘महिला घेरा’ आंदोलन की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट के जरिये महिलाओं से आंदोलन में आगे आने का अनुरोध किया है।

सपा के प्रमुख व उत्तरा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में कहा 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू जयंती ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर सपा प्रदेश भर में आयोजित करेगी ‘महिला घेरा’। ‘महिला शक्ति’ का आह्वान है कि वे महिलाओं के मुद्दों को लेकर इस कार्यक्रम से जुड़ें व इसे इतना बड़ा बनाएं कि दंभी सत्ता की नींद टूटे। महिलाएं आगे आएं!

इस ट्वीट में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। इससे पहले भी अखिलेश यादव ने आज एक ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने बीजेपी पर सीधे हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा भाजपा सरकार को देश की वैश्विक छवि ख़राब होने की भी चिंता नहीं है और हमारा मानना है कि वो अपने पूँजीपति मित्रों के फ़ायदे के लिए कृषि क़ानूनों के मुद्दे को उप्र के चुनाव आने तक खींचने का कुचक्र रचेगी। लेकिन इस बार किसान गुमराह नहीं होंगे और भाजपा को हरा के, हटा के ही दम लेंगे।

इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा था उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा भाजपा खुले आम अपनों को लाने के लिए पिछला दरवाज़ा खोल रही है और जो अभ्यर्थी सालों-साल मेहनत करते हैं उनका क्या। भाजपा सरकार अब ख़ुद को भी ठेके पर देकर विश्व भ्रमण पर निकल जाए वैसे भी उनसे देश नहीं संभल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...