अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ तांडव को लेकर राजनीतिक दिन पर दिन तेज होती जा रही है। इस वेब सीरीज पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। आप को बता दे कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में डायरेक्टर अली अब्बास जफर और कंटेंट हेड समेत पांच पर लोगों के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज हुआ है।
बीजेपी के कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि वेब सीरीज़ में हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस वेब सीरीज से आपत्तिजनक कंटेट को हटाने की मांग की हैं।
वही, अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी तांडव वेब सीरीज़ को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगा है। उन्होंने अपने आरोप में कहा कि सरकार इन्हीं सब में उलझाकर रखना चाहती है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नौजवानों के रोजगार और किसानों के मुद्दे पर जवाब से बचने के लिए बीजेपी ने तांडव वेब सीरिज का विरोध शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार इन्हीं सब में उलझाकर रखना चाहती है।
At Balrampur pic.twitter.com/5ECNIY5bxc
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 19, 2021
पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के पैतृक आवास बल्लीपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश ने पत्रकारों से बात की। अखिलेश यदाव ने पत्रकारों से श्रीराम मंदिर निर्माण को राजनीतिक एजेंडा बताते हुए कहा कि यहां हमारे संत समाज के लोग बैठे हैं।
उन्होंने कहा हमारे बहुत सारे लोगों ने हिंदू धर्म की वैदिक परंपराओं के बारे में जाना, पढ़ा और समझा होगा। हमारी जो परंपराएं हैं उसमे हिंदू परंपरा शामिल है कि दक्षिणा दी जाती है। हम दक्षिणा देने वाले लोग हैं और ये चंदा ले रहे हैं और कितनी बार चंदा लेंगे आप से बेहतर कौन जानेगा। ये लगातार चंदा ले रहे हैं।
पूर्व सीएम ने कहा, ‘यह चंदा इसलिए लिया जा रहा है कि आपका किसान आंदोलन की तरफ ध्यान न भटके। आपकी अपनी फसल में कीमत नहीं मिली। धान नहीं मिला, एमएसपी नहीं मिला। आपसे चंदा ले रहे हैं, कम से कम यह लोग बताएं कि कहां मिलेगा, केवल ध्यान भटकाने के लिए इन लोगों का पॉलिटिकल एजेंडा है। उनका और अगर धार्मिक एजेंडा होता इनका तो हमारी वैदिक परम्पारों में दक्षिणा देना है।
वैक्सीनेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को बहुत जल्दी है। बीजेपी के सभी लोग पहले लगवा ले, 1 साल बाद हम समाजवादी लोग भी सभी को फ्री में लगवाएंगे। बीजेपी यह बताए की वैक्सीन फ्री लगेगी कि नहीं लगेगी। गरीबों को यह बताएं और कब तक वैक्सीन लगा देगी बीजेपी सरकार। दूसरी बात उत्तर प्रदेश की सरकार बताए कि उन्होंने कितनी वैक्सीन लेने की तैयारी की है।
बीजेपी सरकार में हुई भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी पुलिस ने इतनी बढ़िया गाड़ी दी। 100 नंबर दिया। पता नहीं क्या कर दिया योगी जी की सरकार ने, पुलिस को भी बेईमान बना दिया। 100 का 112 कर दिया, रेट बढ़ा दिया बस। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे सरकार का समय खत्म होगा भ्रष्टाचार और अपमानित होने की कार्यवाही ज्यादा होगी।
इस ही के साथ आप को बता दे कि कल बसपा नेता मायावती ने वेब सीरीज का आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा ’ताण्डव’ वेब सीरीज में धार्मिक व जातीय आदि भावना को आहत करने वाले कुछ दृश्यों को लेकर विरोध दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके सम्बंध में जो भी आपत्तिजनक है उन्हें हटा दिया जाना उचित होगा ताकि देश में कहीं भी शान्ति, सौहार्द व आपसी भाईचारे का वातावरण खराब न हो।