1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शायराना अंदाज में अखिलेश ने भाजपा पर किया वार, पढ़े

शायराना अंदाज में अखिलेश ने भाजपा पर किया वार, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शायराना अंदाज में अखिलेश ने भाजपा पर किया वार, पढ़े

तीन कृषि कानून को लेकर किसान लगातार पिछले दो महीनों से भी अधिक समयों से दिल्ली के सीमाओं पर डटे हुए हैं और अपनी मांगों पर अड़े हुए है। वही किसान आंदोलन को लेकर सरकार पर विपक्षी पार्टिय लगातार निशाना साध रही है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा सियासत तू है कमाल उठाके रास्ते में दीवार बिछाकर कँटीले तार कहती है आ करें बात #किसान #नहीं_चाहिए_भाजपा

आप को बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर वार करते हुए कहा था कि भाजपा सरकार स्वयं बता दे कि इस बजट में कृषि-किसान, गाँव-ग्रामीण, आम आदमी, नौकरीपेशा, महिलाओं, युवाओं, कारोबारियों के लिए क्या अच्छा है। बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भी बजट में माइक्रोस्कोप लगाकर भी किसी के लिए भी ‘अच्छे दिन’ नहीं ढूंढ पा रहे हैं। ये बजट नहीं मायूसी का दस्तावेज़ है।

हाल ही में अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था कि ”बीजेपी द्वारा किसानों को बदनाम करने के प्रपंचों से किसान बहुत आहत हैं। बीजेपी ने नोटबंदी, जीएसटी, श्रम कानून व कृषि कानून लाकर खरबपतियों को ही फायदा पहुंचाने वाले नियम बनाए हैं। बीजेपी ने आम जनता को बहुत सताया है।

इससे पहले उन्होंने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा था कि भाजपा सरकार से बस इतनी गुज़ारिश है कि वो इस बार बजट में देश की एकता, सामाजिक सौहार्द, किसान-मज़दूर के सम्मान, महिला-युवा के मान और अभिव्यक्ति की आज़ादी की पुनर्स्थापना के लिए भी कुछ प्रावधान करे क्योंकि भाजपा की विघटनकारी नीतियों से ये सब बहुत खंडित हुआ है। देशहित मे जारी!

आप को बता दें कि बता दें कि, 26 जनवरी को दिल्ली में हुए उपद्रव के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। कई लेयर की बैरिकेंडिग के बाद कंटीले तारों को भी लगाया गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए कई स्तरीय बैरीकेडिंग की गई है। सीमेंट के बैरिकेड बनाए गए हैं। सड़कों पर लोहे की नुकीली छड़ें भी लगाई गई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...