1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश और प्रियंका गाँधी ने की जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की निंदा, RLD नेता ने दिया यह जवाब

अखिलेश और प्रियंका गाँधी ने की जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की निंदा, RLD नेता ने दिया यह जवाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश और प्रियंका गाँधी ने की जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की निंदा, RLD नेता ने दिया यह जवाब

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने उनके गांव बुलगढ़ी गए राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने रविवार को बेरहमी से लाठियां बरसाईं।

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी को कार्यकर्ताओं ने घेरा बनाकर बचाया।

इस घटना के बाद रालोद के नेता राज्य सरकार पर भड़क गए हैं। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि पुलिस की लाठी के दाम पर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।

वहीं इस पूरे प्रकरण का वीडियो ट्वीट करते हुए जयंत चौधरी ने लिखा है अगर आपका लाठी चलाने का हक है। मेरा अपने लोगों के साथ खड़े होने का हक है। खूब लाठी चलाओ।

हमारा निश्चय उतना ही मज़बूत होगा! 8 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में मिलेंगे! #लोकतंत्र_बचाओ’

तो वही इस घटना के बाद विपक्षी पार्टियो ने योगी सरकार पर ट्वीट से हमला बोला कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने निंदा की है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा की राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी पर यूपी पुलिस द्वारा किया गया ये व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। विपक्षी नेताओं पर इस तरह की हिंसा?

ये यूपी सरकार के अहंकार और सरकार के अराजक हो जाने का सूचक है। शायद ये भूल गए हैं कि हमारा देश एक लोकतंत्र है। जनता इन्हें ये याद दिलाएगी।

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भी लाठी चार्ज की निंदा की. उन्‍होंने ट्वीट किया, हाथरस में बलात्‍कार की शिकार मृतका के परिवार से मिलने गये राष्‍ट्रीय लोकदल के वरिष्‍ठ नेता जयंत चौधरी पर शासन, प्रशासन और पुलिस का लाठी चार्ज घोर निंदनीय है. सरकार दंभ छोड़कर उन्‍हें तत्‍काल सुरक्षा दे.

रविवार को जयंत चौधरी गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सिर्फ पांच लोगों को अंदर जाने की पुलिस ने अनुमति दी थी। बैरिकेडिंग के पास से जब जयंत चौधरी गुजर रहे थे तभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर जाने का प्रयास किया।

कार्यकर्ताओं को रुकता नहीं देख पुलिस वालों ने जमकर लाठियां भांजी। इसमें पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए और जयंत चौधरी बाल-बाल बचे। बाद में जयंत चौधरी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और सरकार से न्याय की मांग की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...