1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अजित सिंह हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, फरार शूटर पर 25 हज़ार का इनाम

अजित सिंह हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, फरार शूटर पर 25 हज़ार का इनाम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अजित सिंह हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, फरार शूटर पर 25 हज़ार का इनाम

रिपोर्ट: नंदनी
लखनऊ: हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह की हत्या काण्ड गुथी अब धीरे धीरे सुलझ रहीं है। साथ ही धीरे धीरे हत्यारों की पहचान भी हो रही है। आपको बता दें कि छह जनवरी को लखनऊ के विभूतिखंड में अजीत सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। जिसमें उसका साथी मोहर सिंह भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। मोहर ने एफआईआर में बताया था कि विधायक सीपू की हत्या में अजीत सिंह गवाह बना था और कुंटू इसके लिये मना कर रहा था। उसके न मानने पर ही कुंटू और अखण्ड ने यह हत्या करवाई है। मोहर ने ही गिरधारी का नाम लिया था।

मोहर की दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस की पड़ताल शुरु हुई जिसमें कई नाम सामने आते गए। गुरुवार को ज्वाइन्ट पुलिस कमिश्नर अपराध नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि चंदौली निवासी संदीप बाबा हत्या के बाद अन्य शूटरों के साथ कमता बस स्टेशन तक गया था। फिर वह रोडवेज बस से अम्बेडकरनगर चला गया था। तब से वह वहीं छिपा हुआ था।

इन शूटरों में गिरधारी उर्फ डॉक्टर, रवि यादव, राजेश तोमर उर्फ जय, मुस्तफा उर्फ बंटी उर्फ वीरू, शिवेन्द्र सिंह उर्फ अकुंर और संदीप उर्फ बाबा थे। इनमें गोली लगने से राजेश तोमर घायल हुआ था।

इस हत्याकाण्ड का यह खुलासा गुरुवार को पुलिस ने चंदौली के हिस्ट्रीशीटर संदीप सिंह उर्फ बाबा की गिरफ्तारी के बाद किया। बता दें, शूटरों के दो मददगार प्रिंस और रेहान पहले ही पकड़े जा चुके हैं। वहीं गिरधारी को पुलिस ने एक प्लान बनाकर दिल्ली से गिरफ्तार किया ।

इस मामले में फरार पांच शूटरों पर डीसीपी संजीव सुमन ने 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। इसके अलावा घायल शूटर को लखनऊ से सुलतानपुर ले जाने वाले विपुल सिंह की तलाश में दो टीमें और लगा दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...