1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा महापौर की सीएम योगी से अपील: मेरे शहर को बचा लीजिये

आगरा महापौर की सीएम योगी से अपील: मेरे शहर को बचा लीजिये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा महापौर की सीएम योगी से अपील: मेरे शहर को बचा लीजिये

{ शिव प्रजापति की रिपोर्ट }

 ताज नगरी आगरा में अप्रैल के महीने में ऐसा कोई दिन नहीं गया जब कोरोना का मरीज नहीं मिला हो। आगरा कोरोना का गढ़ बनता जा रहा है और जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम नाकाफी दिखाई दे रहे है।

ऐसे में अब आगरा के महापौर नवीन जैन  का दर्द बाहर आया है, उन्होनें प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है।

उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत दुखी मन से आप को पत्र लिख रहा हूं कि मेरा आगरा अत्यधिक संकट के दौर से गुजर रहा है. आगरा को बचाने के लिए कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है.

स्थिति अत्यधिक गंभीर हो चुकी है. इसलिए मैं आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरे आगरा को बचा लीजिए, बचा लीजिये।

 नवीन जैन ने लिखा कि आगरा शहर में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या 313 तक पहुंच चुकी है।

आशंका है कि यदि उचित प्रबंधन नहीं हुआ तो इस संख्या में काफी बढ़ोतरी हो सकती है और आगरा देश का वुहान बन सकता है। स्थिति को नियंत्रित करने में स्थानीय प्रशासन नकारा साबित हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...