{ Shiv ki report }
आगरा आयी मुख्यमंत्री की पांच सदस्यीय टीम लखनऊ रवाना हो गयी है। पिछले पांच दिन में आगरा प्रशासन को कई दिशा निर्देश दिए गए है।
कई स्वास्थ्य अधिकारियों पर कार्यवाही हुई, सीएमओ, एड़ी हेल्थ, एसएन प्राचार्य, सीएमएस एसएनएमसी को हटाने सहित कई ठोस कदम उठाए गए।
लॉक डाउन को मजबूत करने के दिशा निर्देश के साथ साथ हॉट स्पॉट पर कड़ी सुरक्षा के निरीक्षण के आदेश दिए गए।
पांच दिन से आंकड़ों में भी भारी कमी आई , डिस्चार्ज मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
आज 96 मरीज के ठीक होने के बाद अब तक आगरा में कोरोना संक्रमित मरीज के स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की संख्या 485 पहुंची।