1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो इनामी बदमाश घायल

आगरा : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो इनामी बदमाश घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो इनामी बदमाश घायल

आगरा में बीती रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है । इस मुठभेड़ में गोली लगने से दो इनामी बदमाश घायल हुए हैं इसके अलावा एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है । यह मुठभेड़ थाना ताजगंज इलाके में हुई है।

दरअसल रात में पुलिस बैरियर लगाकर एक एक वाहन को चेक कर रही थी । इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे। बाइक सवारों को रोका गया तो दोनों बाइक सवार रुके नहीं और पुलिस का बैरियर पार करते हुए भाग निकले।

पुलिस ने दोनों बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर ली औऱ घेराबंदी के बाद बाइक सवारों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दीं।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की लिहाजा बाइक सवार दोनों युवकों को गोलियां लगी । पुलिस ने नजदीक जाकर देखा तो पता चला बाइक सवार दोनों छोटू और सलमान है और यह बेहद शातिर किस्म के बदमाश है।

पुलिस ने दोनों पर दस – दस हज़ार का इनाम भी घोषित किया हुआ था । इस मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा घायल सिपाही भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस को आशंका है कि यह दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...