थाना न्यू आगरा के नगला पदी इलाके में एक किशोरी का शव घर में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के आलाधिकारी आसपास में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे है थाना न्यू आगरा के नगला पदी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 15 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर में पड़ा मिला।
किशोरी के शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या की गई है। किशोरी के पिता रघुवीर सिंह का कहना है घटना करीब शाम 7:00 बजे की है घर में मेरी पत्नी ओर लकड़े की बहू के साथ बेटी घर में मौजूद थी।
इलाके की लाइट जाने पर कुछ लोग महिलओं के साथ घर के दरवाजे खुले देखकर अंदर घुस गए। परिजन किशोरी को हॉस्पिटल लेकर गए।
डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी सूचना मिलते ही एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।