1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: 22 नए पॉजिटिव सामने आने के बाद आंकडा पहुंचा 455

आगरा: 22 नए पॉजिटिव सामने आने के बाद आंकडा पहुंचा 455

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा: 22 नए पॉजिटिव सामने आने के बाद आंकडा पहुंचा 455

आगरा में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। गुरुवार को संक्रमितों की संख्या में फिर इजाफा हुआ है। जांच रिपोर्ट में 22 नए संक्रमित पाए गए। अबतक 455 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

प्रशासन ने दावा किया है कि 74 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में अगरा 11वें स्थान पर है। अप्रैल में लगातार 30 वें दिन आगरा में 22 संक्रमित मिले हैं। ताजनगरी में संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्च के 31 दिनों में संक्रमित मरीजों का जो आंकड़ा 12 था, वो 30 अप्रैल तक बढ़कर 455 हो गया। यानी 30 दिनों में 443 संक्रमित मिले। इस दौरान औसतन हर दिन 15 मरीज मिले हैं, जो चिंताजनक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...