{ शिव कुमार की रिपोर्ट }
कोरोना का आंकड़ा आगरा में 400 पार करने के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
आज सुबह आयी 18 केस की रिपोर्ट से आंकड़ा 422 पर पहुंच गया और दोपहर होते होते तीन और नये संक्रमितों की पुष्टि से आकंड़ा 425 हो गया है।
कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर जो लोग क्वारंटाइन सेंटर्स में भेजे जा रहे हैं। वहां उन्हें उपचार तो मिल नहीं रहा, अलबत्ता संक्रमण बढ़ने के आसार ज्यादा है।
अग्रवाल सेवा सदन और बीएएमएस के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें सीधे तौर पर अव्यवस्थाओं की भरमार है।
आगरा में अब तक 11 कोरोना संक्रमित की मौत के साथ ही 56 कोरोना पोजेटिव अब तक हो चुके हैं।
नोडल अधिकारी आलोक कुमार को आंकड़ों में कमी लाने को सख्त कदम उठाने होंगे और अब लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही करनी होगी।