1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : थाना सिकंदरा के रुनकता के पास चलती कार अचानक आग का गोला बनी

आगरा : थाना सिकंदरा के रुनकता के पास चलती कार अचानक आग का गोला बनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : थाना सिकंदरा के रुनकता के पास चलती कार अचानक आग का गोला बनी

आगरा थाना सिकंदरा के रुनकता के पास चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार बीच रोड पर धू-धू कर जल उठी।

कार चालक ने कार में से कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई और आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

आगरा दिल्ली कानपुर हाईवे स्थित रुनकता के पास चलती कार मैं अचानक भीषण आग लग गई आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि कार चंद मिनट में जलकर राख हो गई।

कार चालक ने कार में से कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। कार मथुरा की तरफ से आगरा आ रही थी।

कार चालक ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक कार जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी थी।।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...