1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : महिला सुरक्षा को लेकर एडीजी आगरा जौन सख्त

आगरा : महिला सुरक्षा को लेकर एडीजी आगरा जौन सख्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : महिला सुरक्षा को लेकर एडीजी आगरा जौन सख्त

प्रदेश में लगातार हो रही महिलाओं के साथ घटना को लकेर आगरा जौन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में पहुंचे।

जहां उन्होंने डीएम, एसपी, एएसपी के अलावा सर्किल क्षेत्र के डीएसपियों के साथ मंत्रणा की।साथ पुलिस को महिला सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कासगंज पुलिस कार्यालय पहुंचे आगरा जौन के एडीजी राजीव कृष्ण ने सबसे पहले गार्ड आँफ आनर की सलामी ली।

बाद में उन्होंने डीएम चंद्र प्रकाश सिंह , एसपी मनोज सोनकर एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा के तीनो सर्किल क्षेत्र के डीएसपी मौजूद रहे।

एडीजी राजीव कृष्ण ने अपने सख्त लिहाजे में अधिनस्थों को निर्देश देते हुए कहाकि अगर जिस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की महिलाओं से संबंधित घटना सामने आती है, तो तत्काल गंभीरता से संज्ञान में ले, लापरवाही न करें, समय रहते उन घटनाओ को आसानी से निबटा जा सकता है।

अन्यथा यही छोटी घटना उग्र रूप धारण कर सम्प्रदाय में तब्दील हो जाती है।इसलिए महिला सुरक्षा को पुलिस सजग और सक्रिय रहे, तभी महिलाओं की सुरक्षा की जा सकती है।

 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के अलावा अन्य जनपद में हो रही महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिवो के साथ बैठक कर महिला सुरक्षा को लेकर कडा रूख अख्तियार करने के निर्देश दिये थे।

इन्हीं निर्देशो को अमलीजामा पहनाने के लिए आगरा जौन के एडीजी राजीव कृष्ण ने कासगंज के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देने के लिए आये हुए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...