ताजनगरी आगरा में कल 14 मरीज मिले वही एक मरीज की और मौत हो गई है और इसी के साथ जनपद आगरा में कुल मरने वालों की संख्या 93 हो गई है।
कल 14 मरीज मिले वहीं 17 मरीजों को ठीक होने के बाद उनके घर भेज दिया गया है। इसी तरह जनपद आगरा में अब तक 1154 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
इस तरह वर्तमान में अब 164 मरीजों का अस्पतालों में इलाज़ चल रहा है। जिले में सोमवार तक 1411 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विभाग ने बताया कि अब तक 35 हज़ार से अधिक मरीज मिले है और ठीक होने की दर 80 फीसदी से अधिक हो गई है।