{ ओपी वरुण की रिपोर्ट }
ताज नगरी में गुरुवार को एक दिन में 46 और शुक्रवार को 22 मरीज मिले है। कुल मिलाकर सिर्फ 2 दिन में 68 मरीजों के साथ कोरोना पीड़ितों की संख्या 501 हो गयी है। यह पुरे प्रदेश के किसी भी जनपद का सबसे अधिक आकंड़ा है।
रोजाना ही संक्रमितों की संख्या का ग्राफ एक निश्चित गति से बढ़ ही रहा है। औसतन 15 से 25 मरीज सामने आ रहे हैं।
आगरा में अब तक कोरोना संक्रमित 15 लोगों की मौत हो चुकी है,आगरा प्रशासन शहर में 39 हॉटस्पॉट पर निगरानी कर रहा है।
जो केस आ रहे हैं, वे हॉटस्पॉट एरिया से संबंधित हैं और नजदीकी संपर्क वाले व्यक्ति से संक्रमण का शिकार हुए।