{ शिव की रिपोर्ट }
आगरा तो ऐसा लगता है कि कोरोना के ज्वालामुखी पर बैठा हुआ है जो रोज़ 20 से 25 मरीज के साथ आग उगल रहा है। प्रदेश की किसी भी जनपद में ऐसी हालत नहीं हुई जो आगरा में हुई है।
अप्रैल के ऐसा कोई दिन नहीं था जब मरीज नहीं मिला हो और अब वो सिलसिला मई में भी जारी है। कल मिले 26 मरीज के बाद आज दोपहर होते होते 25 और नए मरीज मिल गए है।
ऐसे में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या ताज नगरी आगरा में 526 हो गयी है और कब हालात सामान्य होंगे ! कब लॉकडाउन खुलेगा ! ये ऐसे प्रश्न है जो आज आगरा में रहने वाले आम आदमी के मन में कौंध रहे है।
दुकान वाले से लेकर सब्जी वाले तक और सब्जी वाले से लेकर पुलिस तक ! ऐसी कौनसी जगह है जो कोरोना ने छोड़ी हो ! प्रशासन समय रहते नहीं चेता और आज अंजाम आपके सामने है।
अगर कोरोना की यही रफ्तार रही तो 10 से 12 दिनों में आगरा की स्थिति मुंबई और इंदौर जैसी हो जायेगी और उसके बाद कैसे कोरोना काबू होगा ये बड़ा प्रश्न है !