1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: एक दिन में मिले 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

आगरा: एक दिन में मिले 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा: एक दिन में मिले 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

{ आगरा से शिवम प्रजापति की रिपोर्ट }

14 राज्यों में तब्लीगी जमात से जुड़े 800 लोग संक्रमित पाए गए है वही अब ताज नगरी आगरा की मुश्किलें भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। आगरा में एक दिन में 25 कोरोना पीड़ित मिले है जो की अब तक का सबसे चौकाने वाला आकंड़ा है। आगरा में यकाएक यूं मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की नींदे उड़ गयी है।

दरअसल जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है, जो नए 25 मामले सामने आए हैं, वे तब्लीगी जमात लौटे या उनके संपर्क में आए लोग हैं। इन सबको एकांतवास में भेज दिया गया है।

अगर अप्रैल महीने की बात करे तो शुरुआती तीन दिनों में कोरोना संक्रमण के 33 मामले सामने आए हैं जो की बेहद चिंताजनक है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज से सैंपलिंग और बढ़ाई जाएगी। अब तक आगरा में 45 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

वहीं जिन जिन मस्जिदों से पकड़े गए जमाती, उन इलाकों को पूरी तरह सील किया गया है, बड़े और चौड़े रास्तों के अलावा, अब गलियों में भी बेरिकेडिंग की गयी है। अब पुलिस की खुफिया एजेंसियों को और सतर्क किया गया और 6 टीम लगाई गई है जिसमें मजिस्ट्रेट साथ में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...