आगरा में ऐसा लग रहा है कि कोरोना ने अपना पैर जमा लिया है। पिछले 3 दिन में कोरोना के 103 मरीज सामने आये है जिसमे शनिवार को 42 मरीज मिले।
इन सबको मिलाकर कुल संख्या 543 हो जाती है और ये आकंड़े बेहद डराने वाले है। जनता भयभीत है और सोशल मीडिया पर कर्फ्यू की मांग की जा रही है।
हालात इतने बदतर है कि ब तक एक दर्जन से ज्यादा सब्जी वाले संक्रमित हो चुके है। लोग सब्जी पानी खरीदने से डर रहे है। नोडल अधिकारी आलोक कुमार भी इस पुरे मामले में नाकाम साबित होते हुए नज़र आ रहे है।
जिस तरह से मरीजों का आंकड़ा और विवरण सामने आया है, उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ताजनगरी में चेन बन चुकी है।