हाथरस केस में जांच कर रही एजेंसियों को 100 करोड़ की विदेशी फंडिंग से जुड़ी जानकारी मिली
लखनऊ: हाथरस केस में जांच कर रही एजेंसियों को 100 करोड़ की विदेशी फंडिंग से जुड़ी जानकारी मिली है। इसी कोई लेकर कई मीडिया रिपोर्ट में दावे किए गए हैं कि जांच के दौराना पाया गया है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और भीम आर्मी के लिंक मिले हैं।
जिसको लेरक अब प्रवर्तन निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि उन्हें चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाले भीम आर्मी और पीएफआई के बीच कोई संबंध नहीं मिला है।
भीम आर्मी पर सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान तनाव भड़काने का आरोप लगा था।
इसके साथ ही ईडी ने यह भी कहा है कि 100 करोड़ रुपये बरामद होने का दावा भी गलत है।
ईडी का स्पष्टीकरण उस समय आया, जब यूपी के पूर्व डीजीपी बृज लाल ने दावा किया था भीम आर्मी और अन्य संगठन हाथरस के कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे।