1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दो दिनों की स्थिरता के बाद एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें क्या है आपके राज्य और शहरों के दाम

दो दिनों की स्थिरता के बाद एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें क्या है आपके राज्य और शहरों के दाम

Petrol-diesel price hiked once again after two days of stability; दो दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल डीजल के कीमतों में हुआ इजाफा। दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 35 पैसे महंगा हो कर 106.19 रुपये पर पहुंच गया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दो दिनों की स्थिरता के बाद एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें क्या है आपके राज्य और शहरों के दाम

नई दिल्ली: घरेलू बाजार में दो दिनों की स्थिरता के बाद आज फिर पेट्रोल डीजल बाजार में आग लग गई। बता दें कि इससे पहले दो दिनों तक पेट्रोल और डीजल के ग्राहकों ने दाम में बढ़ोतरी नहीं होने के कारण चैन की सांस ली थी। पिछले सप्ताह में भी देखें तो दो दिन को छोड़ कर अन्य दिन पेट्रोल-डीजल में हर रोज आग लगी। आज, सरकारी तेल कंपनियों ने फिर दोनों ईंधन के दाम बढ़ा दिए। दिल्ली के बाजार में बुधवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल प्रति लीटर 35 पैसे महंगा हो कर 106.19 रुपये पर पहुंच गया। डीजल भी हर लीटर पर 35 पैसे महंगा हो कर 94.92 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

20 दिनों में 6.30 रुपये महंगा हुआ डीजल

पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ है। कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता है। लेकिन भारत में खुले बाजार  में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते 24 सितंबर से जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई वह आज भी नहीं रूकी। हालांकि, बीच में कुछ दिनों इसमें विराम भी रहा। इस दौरान पेट्रोल के मुकाबले डीजल ज्यादा महंगा हुआ है। बीते 20 दिनों में ही यह 6.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम       पेट्रोल रुपये/लीटर          डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली                         106.19              94.92

मुंबई                            112.11              102.89

चेन्नै                               103.31              99.26

कोलकाता                     106.77              98.03

भोपाल                         114.81              104.15

रांची                           100.58              100.17

बेंगलुरु                       109.89              100.75

पटना                          109.64              101.50

चंडीगढ़                      102.21              94.64

लखनऊ                       103.18              95.37

नोएडा                           103.40              95.56

(स्रोत- IOC SMS)

कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर के पार

कच्चे तेल के बाजार में राहत के आसार नहीं दिख रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड सोमवार को 86 डॉलर के भी पार चला गया था। यह अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। उस दिन डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 83.73 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था। यह अक्टूबर 2014 के बाद का उच्चतम स्तर था। हालांकि, कारोबार बंद होते समय यह कम हुआ। कल भी कच्चे तेल का दाम में तेजी ही दिखी। अमेरिकी बाजार में कल ब्रेंट क्रूड जहां 0.75 डॉलर बढ़ कर 85.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.52 डॉलर की तेजी के साथ 82.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

से जान सकते अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...