1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चक्रवात ताउ-ते के तबाही के बाद चक्रवात यास की आहट, IMD ने जारी की चेतावनी

चक्रवात ताउ-ते के तबाही के बाद चक्रवात यास की आहट, IMD ने जारी की चेतावनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चक्रवात ताउ-ते के तबाही के बाद चक्रवात यास की आहट, IMD ने जारी की चेतावनी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। देश महामारी के उबरा भी नहीं था कि अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउ-ते ने गुजराज, महाराष्ट्र, गोवा सहित दमन और दीव में तबाही मचा दी है।

इस तूफान का असर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई जिलों में दिख रहा है। इन क्षेत्रों में भी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में सोमवार-मंगलवार की रात से ही हल्की बारिश हो रही है। इस बीच अब ‘ताउ-ते’ तूफान के थमने के संकेत मिलने लगे हैं तो एक और चक्रवात तैयार हो रहा है

MD वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने जानकारी दी है कि अंडमान के उत्तरी भाग और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक और तक्रवाती तूफान बन रहा है। 22 को लो प्रेशर और 23 को डिप्रेशन शुरू होगा, यह 24-25 मई को चक्रवाती तूफान बन जाएगा। इसका नाम ‘यास’ है। 26 मई की शाम से ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बारिश शुरू हो जाएगी।

वहीं ताउ-ते की बात करें तो MET अहमदाबाद के प्रभारी निदेशक, मनोरमा मोहंती ने कहा, राजस्थान पार करके चक्रवात ‘ताउ-ते’  उत्तर प्रदेश होते हुए चला जाएगा। दो दिनों बाद गुजरात में स्थिति सामान्य है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अहमदाबाद में बादल रहेंगे, कहीं कहीं बारिश हो सकती है।

राजेंद्र कुमार जेनामनी ने ताउ-ते को लेकर कहा कि बुधवार को उदयपुर के पास है, पहले से कमजोर हो गया है। राजस्थान  हरियाणा , दिल्ली ), पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह बारिश होगी। इस दौरान हवा ज्यादा नहीं रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश होगी, दिल्ली में बारिश हल्की होगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...