1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के कई जिलों में नदियों में शव बहाए जाने के बाद अब उन्नाव से भी सामने आई खौफनाक तस्वीरें, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

यूपी के कई जिलों में नदियों में शव बहाए जाने के बाद अब उन्नाव से भी सामने आई खौफनाक तस्वीरें, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

By: Amit ranjan 
Updated:
यूपी के कई जिलों में नदियों में शव बहाए जाने के बाद अब उन्नाव से भी सामने आई खौफनाक तस्वीरें, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना संकट के बीच यूपी के कई जिलों में नदियों में शव बहाए जाने के बाद अब उन्नाव से भी कई खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। जिसकी सूचना के बाद प्रशासन के हाथ पांव फुल गये है। वहीं शव मिलने की सूचना के बाद प्रशासन की टीम यहां पहुंची, जिसके बाद यहां रेत में कई शव दफन मिले।

इस मामले पर जिलाधिकारी ने कहा कि, “हमारी टीम को गंगा नदी से दूर रेत में कई शव दफन मिले हैं। अभी और शवों की तलाश की जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” आपको बता दें कि मंगलवार रात बलिया में गंगा नदी के तटवर्ती इलाके से सात और शव मिले हैं, जिससे नदी से निकाले गए शवों की कुल संख्या 52 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि नदी में मिल रहे शवों के कोविड संक्रमित होने की आशंका के मद्देनजर तटवर्ती इलाकों में संक्रामक रोग के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से शवों का तत्काल अंतिम संस्कार करा दिया गया है।

 

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

बता दें कि नदियों में सैकड़ों शव मिलने की घटना पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम ने कहा कि अंत्येष्टि की क्रिया मृतक की धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप सम्मान के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मृतक की अंत्येष्टि के लिए जल प्रवाह की प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल नहीं है। अंत्येष्टि क्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से आवश्यक वित्तीय सहायता भी दी जा रही है।

गौरतलब है कि नदी में सबसे पहले शव मिलने की खबर बिहार के बक्सर जिले सामने आई थी। इस दौरान वहां के अधिकारी ने उन शवों को यूपी को बताया था। इसके कुछ ही दिन बाद गाजीपुर के एक गांव के नजदीक नदी से भी शव मिलने की खबर सामने आई। जिससे नदी किनारे रहने वाले लोग दहशत में है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...