1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पंजाब और उत्तराखंड के बाद गोवा में भी मुफ्त बिजली देंगे केजरीवाल, सरकार बनने पर पुराने बिल माफ

पंजाब और उत्तराखंड के बाद गोवा में भी मुफ्त बिजली देंगे केजरीवाल, सरकार बनने पर पुराने बिल माफ

By: Amit ranjan 
Updated:
पंजाब और उत्तराखंड के बाद गोवा में भी मुफ्त बिजली देंगे केजरीवाल, सरकार बनने पर पुराने बिल माफ

नई दिल्ली : पंजाब और उत्तराखंड के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गोवा में भी मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने पुराने बिल माफ करने का वादा किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ़्त दी जाएगी। बिजली के पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे। हम 24 घंटे बिजली देंगे। किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली दी जाएगी।”

केजरीवाल ने आगे कहा कि, “गोवा में राजनीति बहुत खराब हो गई है। लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट दिया था और सरकार बीजेपी की बन गई। गोवा के लोग अब साफ राजनीति चाहते हैं।”

बता दें, तीन दिन पहले 11 जुलाई को केजरीवाल उत्तराखंड पहुंचे थे। यहां भी उन्होंने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और पुराने बिल माफ करने की घोषणाएं की थी। दरअसल, उत्तराखंड में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी वजह से केजरीवाल कई राज्यों में जाकर आम आदमी पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

वहीं केजरीवाल सरकार ने पंजाब में भी 200 यूनिट तक बिजली फ्री मुहैया करवाने का वादा किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...