1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिले के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रखी मांग, पढ़े

दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिले के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रखी मांग, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिले के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रखी मांग, पढ़े

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। उस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए केन्द्र सरकार को राज्य में इलैक्ट्राॅनिक्स डिवाइसिज मनुफैक्चरिंग हब बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर जमीन और विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने केन्द्र सरकार से आधारभूत सुविधाओं के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में चीन पर निर्भरता बहुत अधिक है और इस पार्क के बनने से भारत स्वदेशी इलैक्ट्राॅनिक उपकरण बनाने में सक्षम हो जाएगा व इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हो जाएगी।

उन्होंने राज्य में बल्क ड्रग फार्मा पार्क और चिकित्सा उपकरण पार्क बनाने के लिए आग्रह किया, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केन्द्र से इस परियोजना के लिए चुने जाने वाले तीन राज्यों में से हिमाचल प्रदेश के दावे पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य में पावर जनरेशन ट्रांसमिशन डिस्ट्रीब्यूशन इक्यूप्मेंट हब स्थापित करने के लिए का भी आग्रह किया।

इस ही के साथ आप को बता दे कि सीएम ने राज्य में हर क्षेत्र के विकास के लिए सहायता प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार का धन्यवाद किया, इसके कारण ही राज्य इज आॅफ डूईंग बिजनेस में 17वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंचा है।

उन्होंने आगे कहा है कि राज्य सरकार के प्रयास और कठिन परिश्रम प्रत्यक्ष रूप से सामने है और विभिन्न परिणाम सरकार की विकास के प्रतिबद्धता को दर्शा रहे है। साथ ही हम और हमारी सरकार ऐसे ही काम करते रहेगी।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मामले राज्य मंत्री मनसुख एल मांडविया से भी बल्क ड्रग फार्मा पार्क के बारे में बातचीत की और राज्य के दावे को मजबूती से उनके सामने रखा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...