1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शादी के बाद माइके से नहीं दुनिया से हुई दुल्हन रुखसत, जानें क्या है मामला

शादी के बाद माइके से नहीं दुनिया से हुई दुल्हन रुखसत, जानें क्या है मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शादी के बाद माइके से नहीं दुनिया से हुई दुल्हन रुखसत, जानें क्या है मामला

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में संपन्न हुई शादी में उस वक्त मातम पसर गया, जब दुल्हन विदाई के समय अपने माता-पिता के गले लगी थी, और अचानक गश्त खा कर गिर गई। आनन-फानन में उसको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि वहां डीजे और शहनाई की जगह मातम की चीखें सुनाई देने लगी। दुल्हन लाल जोड़े में विदा तो हुई, लेकिन अपने ससुराल नहीं जा पाई।

आइये जानते है कि दुल्हन के साथ ऐसा क्या हुआ…

गुरुवार को वडोदरा जिले के गोत्री इलाके में पूरी रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई, जिसके बाद विदाई के दौरान मुक्ता सोलंकी नाम की दुल्हन अपने माता-पिता से गले लगकर रो रही थी। अचानक वह गश्त खाकर जमीन पर गिर पड़ी। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि दुल्हन की मौत के बाद जब डॉक्टरों ने शव की कोरोना जांच की तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिससे वहां मौजूद मेहमानों में हड़कंप मच गया। दुल्हन की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। जबकि दूल्हे ने भी आंसू बहाते हुए कहा है कि “भगवान ऐसी किस्मत किसी को भी ना दे।“

आपको बता दें कि मुक्ता सोलंकी की शादी और वडोदरा के कृष्णा टाउनशिप में रहने वाले हिमांशु शुक्ला की 1 मार्च को धूमधाम से शादी हुई थी। दूल्हा-दुल्हन दोनों इस शादी को लेकर बहुत खुश थे क्योंकि उनकी यह लव मैरिज जो थी।  दोनों परिवारों की मर्जी से खुशी-खुशी यह विवाह संपन्न हुआ था। वह एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। अपनी जिंदगी के हसीन सपने सजोकर रखे थे, लेकिन शरू होने से पहले ही सब बिखर गए।

परिजनों ने बताया कि मुक्ता को शादी से पहले उसको हल्का बुखार आया था। उन्होने आगे कहा कि जिसके बाद हमने डॉक्टर को भी दिखाया था। डॉक्टर ने बुखार की दवा देकर आराम को कहा था। जिसके कारण विदाई दो दिन लिए टाल दी गई थी। दू्ल्हे के घरवाले भी राजी हो गए थे। उसके ठीक होने के बाद घर वालों ने विदाई की, जिसमें यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...