रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी से दुनिया अभी जंग नहीं जीत पाई है, जबकि भारत में भी कोरोना महामारी दूसरे लहर के साथ वापसी करता दिख रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं कई राज्य बढ़ते ऑकड़े को देखते हुए लॉकडाउन लगाने की सोच रहें हैं। कोरोना किस वजह से और कहां से फैली इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिल पाया है। लेकिन उंगलियां चीन की तरफ उठी, जहां लोग चमगादड़ से लेकर कई तरह के जंगली जानवर खाते हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना महामारी जानवर के मीट को खाने की वजह से इंसानों की बॉडी तक पहुंचा। इसके बाद चीन के मीट मार्केट को बैन कर दिया गया। लेकिन अब दूसरे देश में ऐसे ही एक मीट मार्केट की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया में एक ऐसा मार्केट फिर से खुल गया है जहां खुलेआम चमगादड़ से लेकर सांप-बाघ तक का मीट बेचा जा रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोरोना को महामारी घोषित किये गए एक साल हो चुके हैं। लेकिन इस वायरस से बचाव का अब तक कोई सटीक इलाज नहीं मिल पाया है। कई देशों ने वैक्सीन की शुरुआत कर दी है लेकिन केसेस एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं
विश्व में फैली महामारी के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया गया है। कोई कहता है कि चीन ने ये वायरस लैब में बनाकर फैलाया तो कुछ का कहना है कि चीनी लोगों के जानवर खाने की वजह से ये वायरस इंसान की बॉडी तक आया। चीन के वुहान में बने मीट मार्केट में बिकने वाले चमगादड़ के मांस को खाने से ही ये वायरस इंसान की बॉडी में आया। कोरोना फैलने की वजह से इस मार्केट को बंद करवा दिया गया था।
महामारी के फैलने के बीच में ही खबर आ रही है कि इंडोनेशिया में भी ऐसे ही एक मीट मार्केट चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया में ऐसे मार्केट खुल गए हैं, जहां चमगादड़ से लेकर सांप-अजगर तक बेचे जा रहे हैं। मार्केट में जुट रही भीड़ को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि कहीं यह दूसरी महामारी फैलाने की तैयारी तो नहीं। वहां के लोग तो खा ही रहें हैं, वहीं दूसरी ओर चीन को भी निर्यात कर रहें हैं।
इंजोनेशिया में खुले इस बाजार से WHO की नींद उड़ गई है। लोगों की लापरवाही से कहीं एक और महामारी की शुरुआत ना हो जाए, इसे लेकर WHO ने चिंता जताई है। भारत में बढ़ रहे महामारी की चपेट में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित है।