रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: एक अमेरिकी एडल्ट फिल्म स्टार डकोटा स्काई की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। डकोटा 27 साल की थी। हाल ही में उन्होने इंस्टाग्राम पर एक टॉपलेस फोटो अपलोड कर दी थी। जिसके बाद उनको काफी ट्रलिंग का सामना करना पड़ा था। अब उनकी मौत की खबर ने सबको चौंका दिया। डकोटा का संदिग्ध मौत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग डकोटा की मौत पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

द सन में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो, डकोटा स्काई का असली नाम लॉरेन स्कॉट था। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में डकोटा की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। डकोटा के पति ने उनकी बॉडी की पहचान की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन डकोटा की आंटी लिंडा अर्डेन का कहना है कि उनकी भतीजी शराब और Fentanyl की आदी थी। उसकी रियल लाइफ स्टोरी बहुत दर्दनाक है। उसका एडल्ट इंडस्ट्री में आना एक दुर्घटना थी।

डकोटा की आंटी ने आगे बताया कि डकोटा जब महज 2 साल की थी, तब उसकी मां का निधन हो गया था। उनकी मौत भी ज्यादा शराब पीने का आदी होने की वजह से हुई थी। आपको बता दें कि एडल्ट फिल्म स्टार डकोटा ने इंटस्ट्री में अपना करियर साल 2013 में शुरू किया था। इंस्टाग्राम पर डकोटा के 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।

डकोटा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक टॉपलेस फोटो डाली थी, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। डकोटा इससे बहुत परेशान थीं। इसके कुछ हफ्तों के बाद डकोटा की मौत की खबर आई, जिसने सबको हैरान कर दिया। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि डकोटा ने सुसाइड किया या फिर उनकी हत्या की गई।