1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. डग्गामार वाहनों पर प्रशासनिक की बड़ी कार्रवाई, किया कई वाहनों को सीज

डग्गामार वाहनों पर प्रशासनिक की बड़ी कार्रवाई, किया कई वाहनों को सीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डग्गामार वाहनों पर प्रशासनिक की बड़ी कार्रवाई, किया कई वाहनों को सीज

रिपोर्ट:मोहम्मद आबिद

गोरखपुर: महानगर में ट्रैफिक की समस्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है और दूसरी तरफ महानगर के सभी इलाकों में डग्गामार वाहनों ने अपना डेरा जमा लिया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी तो होती ही है इसके साथ डग्गामार वाहन के संचालक हैं वह अपने यात्रियों से मनचाहा किराया भी वसूलते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है की मनचाहे किराए की बढ़ोत्तरी को लेकर विरोध करने पर आए दिन मारपीट की घटनाएं आम होती जा रही हैं और इससे पहले रोडवेज के कर्मचारियों ने इसी बात को लेकर प्रदर्शन भी किया था जिसपर आज कार्रवाई करते हुए आरटीओ गोरखपुर और यातायात विभाग गोरखपुर के तत्वाधान में गोरखपुर से बिहार जाने वाली और गोरखपुर से अन्य जिलों में जाने वाली डग्गामार वाहनों की चेकिंग की गई और उनको पुलिस लाइन ले जाकर उनको सीज कर दिया गया।

हालांकि इस मामले में एसपी ट्रैफिक गोरखपुर का कहना है की इस तरह की कार्रवाई हमेशा होती रहेगी और किसी भी कीमत पर डग्गामार वाहनों का प्रवेश शहर में वर्जित कर दिया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ आरटीओ गोरखपुर ने भी बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि डग्गामार वाहनों ने काफी आतंक मचा रखा है जिसको देखते हुए यह कार्रवाई की गई है और यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी।

वहीं दूसरी तरफ खटारा वाहनों की वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है और पॉल्यूशन में इजाफा दर्ज किया जा रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...