केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू को अस्थायी तौर पर आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह जानकारी मंगलवार को राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।
खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू को अतिरिक्त प्रभार इस लिए दिया गया है क्योकि नाइक का 12 जनवरी को गोवा में कार एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद से कदम आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक के गोवा के अस्पताल में इलाज चलन रहा है। साथ ही आप को बता दे कि पीएम मोदी ने नाइक को फोन कर उनका हालचाल जाना।
इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया है कि श्रीपद नाइक के अस्पताल में रहने तथा इलाज चलने तक किरण रिजिजू आयुष मंत्रालय का भी प्रभार संभालेंगे। राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि यह व्यवस्था नाइक के कामकाज संभालने तक जारी रह सकती है।
आप को बता दे कि 68 वर्षीय नाइक को 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कर्नाटक से गोवा लौटते समय एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इस हादसे में नाइक की पत्नी एवं एक सहयोगी की मौत हो गई थी।
आप को बता दे कि पणजी के अस्पताल में नाइक ने कहा कि उन्हें चार-पांच दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उनसे मिलने के लिए अस्पताल में भीड़ नहीं लगाई जाए। उन्हें मंगलवार को कुछ समय के लिए अस्पताल से बाहर भी लाया गया।