1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने फैंस को दी कुकिंग टिप्स , कही ये बता, जाने

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने फैंस को दी कुकिंग टिप्स , कही ये बता, जाने

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने फैंस को दी कुकिंग टिप्स , कही ये बता, जाने

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो की वजह से अकसर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बार फिर से करिश्मा तन्ना अपनी वीडियो की वजह से सुर्खियों में है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी किचन में चकली बनाते हुए नजर आ रही हैं।

करिश्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैन्स ने कमेंट बॉक्स तारीफों से भर दिया है। हमेशा स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने वाली करिश्मा तन्ना इस वीडियो में बेहद सिंपल और क्यूट नजर आ रही हैं।

करिश्मा तन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “तला हुआ खाना सही नहीं होता लेकिन जब इसकी तलब होती है तो क्या किया जा सकता है।” आगे करिश्मा लिखती हैं कि पहली बार मैं घर में ‘चकली’ बनाने की कोशिश कर रही हूं।

करिश्मा तन्ना  इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने रेड कलर की गाउन पहने फोटो शेयर किया था जो देखते ही देखते वायरल हो गई थी।

बता दें कि नागिन, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, नागार्जुन: एक योद्धा और कयामत की रात जैसे टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस करिश्मा तन्ना ने लॉकडाउन के बीच अपने पैर के नाखून का ऑपरेशन करवाया।

करिश्मा तन्‍ना ने हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर बनी हैं। बता दें कि ‘नागिन 3’ फेम करिश्मा तन्ना ने एकता कपूर के मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अपने करियर की शुरुआत की थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...