1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने डांस का लगाया तड़का, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने डांस का लगाया तड़का, वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने डांस का लगाया तड़का, वीडियो हुआ वायरल

दीपिका सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दीपिका सिंह अकसर अपने डांस वीडियो और फोटो फैन्स के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में दीपिका सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

इस वीडियो में दीपिका सिंह एक बार फिर ओड़िसी डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने एक्सप्रेशंस से लाखों दिलों को जीत रही हैं।

वीडियो में दीपिका सिंह ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “मैंने अपने उलटे पैर में दर्द की वजह से ओड़िसी डांस से विराम ले लिया था, लेकिन आज किसी तरह मैंने खुद को प्रैक्टिस के लिए पुश किया।

” दीपिका सिंह की डांस को लेकर इस कर्मठता को देख फैन्स भी उनकी तारीफ कर रहे है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स अपनी खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।  दीपिका सिंह ने 2011 से 2016 तक ‘दीया बाती और हम’ में संध्या राठी का किरदार निभाया था।

जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेब सीरीज ‘द रियल सोलमेट’ में नजर आईं। इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो ‘कवच…महाशिवरात्रि’ में भी दिखी थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...