1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. देश में एक्टिव केस साढ़े चार लाख से कम रह गए है : दिल्ली केरल ने बढ़ाई चिंता

देश में एक्टिव केस साढ़े चार लाख से कम रह गए है : दिल्ली केरल ने बढ़ाई चिंता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश में एक्टिव केस साढ़े चार लाख से कम रह गए है : दिल्ली केरल ने बढ़ाई चिंता

देश में पिछले कुछ दिनों से ना सिर्फ नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है बल्कि एक्टिव केस भी लगातार कम हो रहे है। आपको बता दे कि देश में एक्टिव केस की संख्या अब घटकर साढ़े चार लाख के नीचे आ गई है।

आकंड़ो के मुताबिक मंगलवार को देश में कुल 38 हजार 478 केस सामने आए, इसके मुकाबले 44 हजार 671 मरीज ठीक हो गए। 471 मरीजों की मौत हुई। एक्टिव केस में 6 हजार 672 की कमी आई।

देश में अब तक 89.12 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 83.33 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.31 लाख संक्रमितों की मौत हो गई है। 4 लाख 46 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

लेकिन इन सब के बीच देश के दो राज्यों ने चिंता बढ़ा दी है और वो है केरल और दिल्ली ! इन दो प्रदेश में कोरोना की लहर एक बार फिर देखी जा रही है और केंद्र सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी इस बात को लेकर चिंतित है।

मंत्रालय ने दिल्ली में केस बढ़ने और मौतों की संख्या में हुए इजाफे पर भी चिंता जताई। कहा कि केस बढ़ने की वजह टेस्टिंग की संख्या स्थिर होना है। जून में औसतन 50-57 हजार टेस्ट दिल्ली में होते थे। इसके बाद टेस्टिंग दर बढ़ने की बजाय स्थिर हो गई।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम केजरीवाल के साथ बैठक भी की है और उसमें साफ़ निर्देश दिए है की रोज एक लाख से अधिक टेस्ट किए जाए। इसी बीच कई राज्यों ने सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा करने पर रोक लगा दी है।

इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र शामिल हैं। राज्य सरकारों ने कहा है कि छठ पूजा के दिन कोई भी सार्वजनिक नदियों, तालाबों पर पूजा नहीं कर सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...