उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दे कि पिछले सात दिनों में 1500 के करीब मरीज मिले है और रिकवरी रेट 20 फीसदी तक गिर गई है। वर्तमान में एक्टिव केस 2100 के पार हो गए है।
आपको बता दे, शुक्रवार को कोरोना के 272 नए मामले सामने आए है, जिनमें सबसे अधिक 90 मामले ऊधमसिंह नगर से हैं।
इसके अलावा 77 नैनीताल, 31 अल्मोड़ा, 29 हरिद्वार, 30 देहरादून, 11 चंपावत, दो पिथौरागढ़, एक-एक मामले रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी से सामने आए हैं।
प्रदेश में अब तक 62 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 3441 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर 60.19 हो गई है।