दलित बहनों पर एसिड अटैक, एक का चेहरा झुलसा; दो के चेहरे पर भी छींटे पड़े
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में राम जानकी मंदिर के महंत के ऊपर हुए जानलेवा हमले का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि तीन बहनों पर एसिड अटेक की घटना सामने आई है।
हाथरस मामला अभी सुलझा ही नहीं कि अब उत्तर प्रदेश से अब एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां गोंडा जिले के परसपुर में एसिड अटैक का बड़ा मामला सामने आया है। सोते समय तीन बहनों पर तेजाब डाला गया है।
जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया। घटना बीती रात की है। तीनों बहनें नाबालिग हैं और उनका इलाज स्थानीय जिला अस्पताल में चल रहा है। यहां घटना परसपुर थाना क्षेत्र के पक्का गांव में सोमवार की देर रात घटी है।
बताया जा रहा है कि तीनों जब घर में सोई थी, तब उनके ऊपर एसिड फेंका गया है। दो बहनें मामूली रूप से घायल हैं, जबकि एक बहन के चेहरे पर एसिड पड़ा है। हालांकि, एसिड फेंकने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आम आदमी पार्टी का यूपी सरकार पर साधा निशाना
एसिड अटैक पर आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि क्या आदित्यनाथ जी के राज में बेटियों को जीने का हक़ है? बलात्कार हो रहा है, गला घोंटा जा रहा है, तेज़ाब फेंका जा रहा है।
क्या आदित्यनाथ जी के राज में बेटियों को जीने का हक़ है? बलात्कार हो रहा है, गला घोंटा जा रहा है, तेज़ाब फेंका जा रहा है लेकिन आदित्यनाथ जी की पूरी सरकार बेटियों को बचाने के बजाय बलात्कारियों और अपराधियों को बचाने में जुटी है गुण्डों के हौसले बुलंद है। pic.twitter.com/nS3HWBYSak
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 13, 2020
लेकिन आदित्यनाथ जी की पूरी सरकार बेटियों को बचाने के बजाय बलात्कारियों और अपराधियों को बचाने में जुटी है गुण्डों के हौसले बुलंद है।