राजीव टोपनो जो की पीएम मोदी के निजी सचिव हैं उन्हें वॉशिंगटन में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है।
राजीव टोपनो ने प्रधानमंत्री के मुख्य सहयोगी के तौर पर काम किया है और अब वो इस मुख्य और अहम माने जा रहे पद को संभालने जा रहे हैं।
आपको बता दे, विश्व बैंक में उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। राजीव टोपनो 1996 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं।
राजीव टोपनो ने 2009 में प्रधानमंत्री कार्यालय को उप सचिव के रूप में जॉइन किया था। ये वो समय था जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था।