1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : चलते ट्रक में लगी आग

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : चलते ट्रक में लगी आग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : चलते ट्रक में लगी आग

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 35वें माइलस्टोन पर जमशेदपुर से फरीदाबाद जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई।

ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग टायर फटने से लगी बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

पुलिस के मुताबिक लोहे का सामान लेकर मंगलवार को एक ट्रक जमशेदपुर से फरीदाबाद जा रहा था।

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र से गुजरते समय अचानक से ट्रक का टायर फट गया। इससे उसमें आग लग गई। पीछे की ट्रॉली जलने लगी। देखते ही देखते पूरा ट्रक लपटों से घिर गया।

यह देख चालक प्रकाश यादव निवासी जमशेदपुर ने ट्रक को सड़क किनारे रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर सेफ्टी वैन, वाटर टैंक मौके पर पहुंचा।

 

 

साथ ही फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब घंटेभर तक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...