आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जाति देखकर न्याय मिलता है। पूरी सरकार एक जाति को बचाने के लिए खड़ी हो जाती है।
संजय सिंह ने मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी ऑफिस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बातें कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने दलित समाज के मन में यह भय पैदा कर दिया है कि बीजेपी एक दलित विरोधी पार्टी है।
यही कारण है कि प्रताड़ना के शिकार दो सौ से ज्यादा लोगों ने गाजियाबाद में वाल्मीकि समाज को त्याग दिया। जब लोग मजबूरी में धर्म का त्याग कर रहे हैं ऐसे में मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
संजय सिंह ने कहा कि जिस सरकार में यह सब हो रहा है उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। जल्द ही हमारी पार्टी एक सम्मेलन कर ऐसा कदम उठाएगी।
हाथरस कांड से दुखी हिंदू धर्म त्यागने वाले बाल्मीकी समाज के लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी से मुलाक़ात की हिंदू धर्म छोड़ने का कारण बताया, आदित्यनाथ का राज 5 साल और रहा तो दलितों को यू पी छोड़ना पड़ेगा दलितों को ग़ुलाम समझती है भाजपा।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 21, 2020
मायावती पर हमला करते हुए संजय सिंह ने कहा कि दलित उत्पीड़न पर मायावती को शर्म आनी चाहिए कि वह किसी के आंसू पोंछने नहीं गईं