1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आम आदमी पार्टी का दिल्ली बीजेपी पर बड़ा आरोप : MCD कर रही है दिल्ली की जमीन बेचने की तैयारी

आम आदमी पार्टी का दिल्ली बीजेपी पर बड़ा आरोप : MCD कर रही है दिल्ली की जमीन बेचने की तैयारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आम आदमी पार्टी का दिल्ली बीजेपी पर बड़ा आरोप : MCD कर रही है दिल्ली की जमीन बेचने की तैयारी

दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच मतभेद गहरा रहे है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस वार्ता की है जिसमें बीजेपी के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए है। आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने नार्थ एमसीडी पर सरकारी जमीन बेचने का आरोप लगाया है।

दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने एमसीडी को लूट कर बर्बाद कर दिया है और साथ ही अब वह दिल्ली की जमीनें बेचने का सिलसिला शुरू करने जा रही है। दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी से इन प्रस्तावों को तत्काल वापस लेने की मांग करती है और स्थायी समिति की बैठक में इसका पूरी तरह से विरोध करेगी।

उन्होंने कहा, MCD के सभी कर्मचारी भाजपा के खिलाफ धरना दे रहे हैं। लेकिन भाजपा के पास उन्हें वेतन देने के पैसे नहीं है। भाजपा ने MCD को बहुत बुरी तरह लूट लिया है। भाजपा इतनी नीचे गिर चुकी है की अब MCD की स्टैंडिंग कमेटी में प्रस्ताव लाकर अपने अधीन आने वाली ज़मीन भी बेचने जा रही है।

आगे उन्होंने कहा, सत्ता के अहंकार और भ्रष्टाचार में डूबी भारतीय जनता पार्टी अब इस कदर बेशर्म हो चुकी है, कि जमीन, जिसे भारत में मां का दर्जा दिया जाता है, अपने भ्रष्टाचार की भूख मिटाने के लिए अब बीजेपी शासित नगर निगम ने जमीन को भी बेचना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा ने MCD की सारी संस्थाओ को बर्बाद कर दिया है। लेकिन फिर भी भाजपा का पेट नहीं भरा है। अब भाजपा MCD के अधीन सरकारी ज़मीने बेचने जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...