1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अफगानिस्तान में लोगों को रेस्क्यू करने पहुंचे यूक्रेन का एक विमान हाइजैक, ईरान ले जाने का दावा

अफगानिस्तान में लोगों को रेस्क्यू करने पहुंचे यूक्रेन का एक विमान हाइजैक, ईरान ले जाने का दावा

यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री के मुताबिक रविवार को यूक्रेन का एक विमान यूक्रेन के नागरिकों को निकालने के लिए काबुल पहुंचा था। इसके बाद कुछ हथियारबंद लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया और इसे इरान ले गए हैं। यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री का कहना है कि इस विमान को चुरा लिया गया है।

By: Amit ranjan 
Updated:
अफगानिस्तान में लोगों को रेस्क्यू करने पहुंचे यूक्रेन का एक विमान हाइजैक, ईरान ले जाने का दावा

नई दिल्ली : अफगानिस्तान पर तालिबान के अधिकांश हिस्सों पर कब्जे के बाद अन्य देश अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने में जुटी हुई है। साथ ही वे उन अफगान नागरिकों को भी संरक्षण दे रहे है, जो अफगानिस्तान को छोड़कर दूसरे देशों में आना चाहते है। इसी बीच खबर आ रही है अफगानिस्तान में लोगों को रेस्कयू करने पहुंचे यूक्रेन के एक विमान का हाइजैक हो गया है। जिसका दावा यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री ने किया है।

यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री के मुताबिक रविवार को यूक्रेन का एक विमान यूक्रेन के नागरिकों को निकालने के लिए काबुल पहुंचा था। इसके बाद कुछ हथियारबंद लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया और इसे इरान ले गए हैं। यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री का कहना है कि इस विमान को चुरा लिया गया है।

इस घटना के बाद प्लेन में सवार बाकी लोगों का क्या हुआ इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। यूक्रेन के डिप्टी  विदेश मंत्री ने कहा है कि प्लेन हाईजैक होने से बचाव और राहत कार्य में भी रुकावट आयी है। इतना ही नहीं हमारे तीन दूसरे निकासी प्लान भी सफल नहीं हो पाए क्योंकि हमारे लोग एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए थे।

वहीं इससे अलग ईरान के मंत्री अब्बास असलानी का दावा किया कि ये विमान नॉर्थ ईस्ट ईरान के मशहाद एयरपोर्ट पर आया था, लेकिन ये रिफ्यूलिंग के बाद यूक्रेन के लिए रवाना हो गया था और कीव एयरपोर्ट पर लैंड भी कर गया था।

अभी भी करीब 100 यूक्रेनी अफगानिस्तान में

एजेंसी के मुताबिक, जिन लोगों ने इस प्लेन को हाईजैक किया वो सभी हथियारों से लैस थे। अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि किसने इस विमान को हाईजैक किया है। यूक्रेन (Ukraine) के द्वारा लगातार अपने लोगों का अफगानिस्तान से रेस्क्यू किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अभी तक 83 लोगों को काबुल से कीव तक लाया गया है। इनमें 31 यूक्रेनी नागरिक शामिल थे। अफगानिस्तान में अभी भी करीब 100 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मौजूद हैं, जिनको निकालने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि काबुल एयरपोर्ट के अंदर की सुरक्षा इस वक्त अमेरिकी फौज के हाथ में है। इसलिए यह भी सवाल उठ रहा है कि इतनी कड़ी निगरानी होने बावजूद हाईकैकर्स ने एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कैसे किया। बता दें कि सबसे पहले इस हाईजैक की खबर रूसी मीडिया के हवाले से सामने आयी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...