उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा की सीटों पर होने जा रहे चुनाव में एक ट्विस्ट
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा की सीटों पर होने जा रहे चुनाव में एक ट्विस्ट आ गया है। जी हां, वाराणसी जिले के रहने वाले प्रकाश बजाज ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
इतना ही नहीं, प्रकाश बजाज को समाजवादी ने अपना समर्थन दिया है। तो वहीं, मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। मंगलवार को भाजपा के सभी आठ प्रत्याशियों व एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया।
इस तरह कुल 11 उम्मीदवार अब मैदान में हैं। हालांकि, अलका दास ने एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र लिया है, लेकिन जमा नहीं किया है।
निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले वाराणसी जिले के प्रकाश बजाज है। प्रकाश बजाज पेशे से वकील है।
भाजपा की तरफ से नौ उम्मीदवार उतारे जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन भाजपा ने आठ प्रत्याशी ही उतारे। भाजपा ने आठ उम्मीदवारों को घोषित करते समय राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जातीय समीकरण पर विशेष ध्यान दिया है।
भाजपा के आठ उम्मीदवारों में दो ब्राह्मण, दो ठाकुर, दो पिछड़ा, एक एससी और एक सिख है। सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।