1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मजलिस को लेकर पुलिस और अजादारों में तीखी झड़प

मजलिस को लेकर पुलिस और अजादारों में तीखी झड़प

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मजलिस को लेकर पुलिस और अजादारों में तीखी झड़प

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में देर रात मजलिस को लेकर पुलिस और अजादारों में तीखी झड़प हो गई.पूरा मामला मजलिस की गाइडलाइन को लेकर था. डॉक्टर अली फरजान के घर पर मजलिस हो रही थी जहां पर पुलिस बीच मजलिस से डॉ अली फरजान को उठाकर थाने ले आई. जिसको लेकर लोगों में आक्रोश भड़क उठा और थाने पहुंचकर लोगों ने डॉक्टर अली फैजान रिजवी को छोड़ने की बात कही, जिसको लेकर पुलिस से हल्की झड़प हो गई, वहीं जब प्रदर्शनकारी थाने पर प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरे पक्ष के कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे थे जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई. उसके बाद दोनों में पथराव हुआ मगर सबसे बड़ी बात यह है कि थाने से 10 कदम की दूरी पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पुलिस वहां से नदारद रही. जब पथराव खत्म हो गया और दोनों पक्ष चले गए तब मौके पर पुलिस पहुंची. वही हंगामे की सूचना पर आलाधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. हालात काबू में हैं मगर तनाव बरकरार है मौके पर पहुंचे मौलाना सईद अब्बास का कहना है कि मजलिस की जा रही थी मगर थाने के चौकी इंचार्च ने आकर हस्तक्षेप किया. जिसको लेकर इतना मामला बढ़ गया मगर अब ऐसी कोई बात नहीं है.  मौके पर पहुंचे एसपी वेस्ट डॉ अनिल कुमार का कहना है कि जिन लोगों ने शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...