1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व सांसद के रिश्तेदार को लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

पूर्व सांसद के रिश्तेदार को लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व सांसद के रिश्तेदार को लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

बलिया जनपद के पूर्व सांसद भरत सिंह के चचेरे नाती को गोली लगने पर परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घटना नेका राय के टोला से बकुल्हा रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क विवाद के कारण हुई है. बताया जा रहा है कि लगभग दो दशक पहले से इस सड़क का विवाद चल रहा है. इस सड़क के लगभग 100 मीटर हिस्से पर नेका राय के टोला निवासी रामबालक सिंह और उनके परिजन अपना हक जताते हुए रोड बनने से रोके हुए हैं. सूत्रों की मानें तो जिला स्तरीय न्यायालयों से होते हुए यह विवाद कमिश्नरी और माननीय उच्च न्यायालय तक जा चुका है. वहीं आज एकबार फिर रामबालक सिंह के परिजन सड़क पर कब्जा का प्रयास कर रहे थे जिसका नवका टोला के सैकड़ों लोग विरोध कर रहे थे. इसी में कब्जा करने का प्रयास करने वालों में से किसी ने भीड़ पर फायरिंग कर दी जिससे गोली पूर्व सांसद भरत सिंह के चचेरे नाती प्रियांशु निवासी नवका टोला के हाथ में लग गयी. जिसके बाद घायल प्रियांशु को लेकर परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचे जहां अभी इलाज जारी है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...