1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरा डिवाइडर का बड़ा टुकड़ा

भदोही हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरा डिवाइडर का बड़ा टुकड़ा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरा डिवाइडर का बड़ा टुकड़ा

भदोही जनपद में नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। ओवरब्रिज पर लगने वाला डिवाइडर का एक बड़ा वजनी टुकड़ा सड़क पर गिर गया है।

जिससे नीचे खड़े कई लोग बाल-बाल बचे हैं इसमें एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। और हाईवे के किनारे बना नाले का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह टूट गया है।

प्रयागराज से वाराणसी तक हाईवे पर सिक्स लेन के चौड़ीकरण और कई जगहों पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।

गोपीगंज नगर में भी ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है गोपीगंज में बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज से करीब 8 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा डिवाइडर का एक वजनी हिस्सा सड़क पर गिर गया है।

जिस समय डिवाइडर का यह हिस्सा नीचे गिरा उस समय आसपास बड़ी संख्या में लोग खड़े हुए थे। और हाइवे से यातायात भी चल रहा था।

हाईवे के किनारे बने नाले के ऊपर डिवाइडर का यह हिस्सा गिरा है। तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। कि नाले के ऊपर का सीमेंट का ढक्कन पूरी तरह टूट कर चकनाचूर हो गया है।

ऐसे में अगर यह डिवाइडर का टुकड़ा किसी के ऊपर गिर जाता तो कई लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। आपको बता दे कुछ महीनों पहले लोहे का एक बड़ा हिस्सा कार पर भी गिर गया था।

उसके कार क्षतिग्रस्त हुआ थी,स्थानीय लोगो का कहना है। कि निर्माण के दौरान बड़ी लापरवाही बरती जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...